Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूक्रेन में फंसे 72 लोगों की लिस्ट केंद्र को भेजी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को यूक्रेन में फंसे 72 अन्य उत्तराखंडवासियों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी है। अब तक कुल 226 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, युद्धग्रस्त देश में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनका विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया जा सके। इसके लिए डीआईजी पी रेणुका देवी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही एसपी प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 72 अन्य लोगों का विवरण एकत्रित कर विदेश मंत्रालय को भेजा गया है, इससे पहले शुक्रवार को 154 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी गई थी।
इसके अलावा भी प्रदेश भर से कुछ और लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। इसे प्रमाणित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूक्रेन में सभी उत्तराखंडवासी सुरक्षित हैं, भारत सरकार के स्तर से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर
पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) – 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी) – 9837788889
आपातकालीन नंबर – 112 (टोल फ्री)
उत्तराखण्ड सदन – 011-26875614- 15