Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूओयू पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द ही परीक्षा

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द ही परीक्षा होनी है। इसके लिए बड़ी संख्या में छात्र आवेदन कर रहे हैं। वहीं कम सीट होने के बावजूद भी करीब पांच सौ से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
यूओयू में पीएचडी कोर्स के लिए 15 मई को परीक्षा होनी है। मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी की केवल 107 सीटें हैं, जिन पर प्रवेश के लिए अभी तक 678 छात्रों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से देहरादून और कुमाऊं के छात्र एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देंगे और गढ़वाल के छात्रों के लिए पथरीबाग स्थित एसजी आरआर पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र 5 मई 2022 से डाउनलोड कर सकते हैं।