अपना उत्तराखंड न्यूज

उत्तराखंड की आवाज

Advertisement

उत्कृष्ट कार्य करने पर दो महिला आरक्षी हुई सम्मानित

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   जनपद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो महिला आरक्षी को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि उन्हें सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों की सूची में सम्मानित किया जाए। पुलिस विभाग के सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस कार्यालय में नियुक्त दो महिला आरक्षी साधना एवं कोतवाली सोनप्रयाग में तैनात आरक्षी अनीता को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने जनपद में पुलिस मैन ऑफ द मंथ के तौर पर सम्मानित करने की पहल शुरू कर दी है। एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के विवरण को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। ताकि भविष्य में भी सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जा सके।