Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित, 38 मरीज हुए स्वस्थ

Spread the love

उत्तराखंड कोरोना अपडेट 12 सितम्बर

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। जबकि 38 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 258 हो गई है।  पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।  प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.55% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,725 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,393 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.82% है।  वहीं, इस साल अब तक 325 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 8 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 3, नैनीताल में 6 और पौड़ी में 3 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में सोमवार को 12,711 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है।  अभी तक कुल 86,75,011 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,54,016 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।  जबकि 5,31,496 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।