Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 59 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत, 61 मरीज हुए स्वस्थ

Spread the love

उत्तराखंड कोरोना अपडेट 14 सितम्बर

 

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 59 नए मरीज मिले हैं।  जबकि 61 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 193 हो गई है।  पिछले 24 घंटे में दो कोरोना मरीज की मौत हुई है।  प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3.30% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,03,813 मामले सामने आ चुके हैं।  जिसमें से 99,539 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.88% है।  वहीं, इस साल अब तक 327 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 13 कोरोना केस मिले हैं।  वहीं, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 27, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 4 और टिहरी में 1 नया कोरोना मरीज मिला है।  इसके अलावा अन्य जिलों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

वैक्सीनेशन: प्रदेश में बुधवार को 12,469 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है।  अभी तक कुल 86,76,649 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।  वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,54,413 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।  जबकि 5,31,564 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।