Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 24 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं।  जबकि, 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  वहीं, एक्टिव केस की संख्या 80 पहुंच गई है।  राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।  प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.42% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,352 मामले सामने आ चुके हैं।  जिसमें से 88,775 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.13% है।  वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 18 नए मरीज मिले हैं।  जबकि, नैनीताल में 3 और चमोली में 2 संक्रमित मिले हैं।  वहीं, पौड़ी से 1 केस सामने आया है।  इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में 4 जिले कोरोना मुक्त हैं।  जहां कोई भी एक्टिव केस नहीं है।  कोरोना मुक्त जिलों में अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी शामिल हैं।

वैक्सीनेशन:

प्रदेश में बुधवार को 19,128 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है।  अभी तक कुल 81,34,045 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं।  वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,37,761 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।  जबकि 4,89,815 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।  वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,97,242 बच्चों को पहली डोज व 38,345 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।