Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में बड़ी चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिन यानी 28 जून से 30 जून तक राज्य  में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है तथा अलर्ट रहने की सलाह दी है।
मौसम विज्ञान ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड राज्य में 28 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर ,और पिथौरागढ़ जिले को सबसे अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है वही देहरादून,नैनीताल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिले में भी भारी बारिश से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भी भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है और 30 जून को भारी बारिश के अनुमान के साथ उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की अनुकूलता को देख करके यात्रा करें तथा स्थानीय लोग नदी नालों से दूर रहें पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले भूस्खलन की संभावनाओं पर भी नजर डालें।