Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्‍य का पहला परिणाम कांग्रेस की झोली में

Spread the love

लोहाघाट। प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। उत्तराखंड में पहला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है। लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं। 16 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने भाजपा के पूरन सिंह को मात दी है।
अधिकारी को कुल 11, 909 वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा के पूरन सिंह महज 8651 वोटों तक ही सीमित रहे हैं। अधिकारी को 53.43 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के पूरन को 38 फीसदी वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
ऐसे में पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। दावा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राजेश सिंह बिष्ट को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें सिर्फ 414 वोट मिले हैं।