Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में 161 नए कोरोना केस, 2 मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 161 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 6275 हो गई है। जबकि 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 89 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह 1.44% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 88,681 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 79,386 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 89.52% है। प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति24 घंटे में 2 मरीजों की मौत: उत्तराखंड में 24 घंटे में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में एक, और इंद्रेश अस्पताल देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है

जिलेवार कोरोना आंकड़ा

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 53 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में 7, चमोली में 1, चंपावत में 4, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 0, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 0, उधम सिंह नगर में 14 और उत्तरकाशी में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।