Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यटन सप्ताह के तहत टूर गाइडों को दिए जाएंगे विभिन्न प्रशिक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा।

जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस 27 सितंबर के उपलक्ष में पर्यटन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत टूर गाइड को विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस क्रम में आज रानीखेत महाविद्यालय चिलियानौला में 10 दिवसीय हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यटन सप्ताह के क्रम में 23 तथा 24 सितंबर को ड्योलीडाना में रॉक क्लाइम्बिंग, रोप क्रॉसिंग, वर्मा ब्रिज, रैपरिंग, जुमारिंग, 25 सितंबर को राजकीय बाल गृह किशोरी बख, अल्मोड़ा में विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर आधारित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता, 26 सितंबर को शीतलाखेत को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने हेतु अल्मोड़ा से शीतलखेत तक ट्रैकिंग, 27 सितंबर को अल्मोड़ा – कसारदेवी – कालीमठ साइकिल रैली तथा कटारमल में युवा पर्यटन क्लब के तहत युवाओं को पर्यटन शपथ दिलाई जाएगी तथा कसार देवी में स्टार गेजिंग भी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *