Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी: भट्ट

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शुक्रवार को थराली में पत्रकार वार्ता में कहा कि विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की विजय से थराली के विकास कार्यों को गति मिलेगी। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने निकाय चुनाव के लिए थराली में भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने थराली में भाजपा प्रत्याशी सुमन देवी गुसांई के पक्ष में रोड शो किया। नगर में भाजपा के लिए वोट मांगे। थराली पहुंचे महेंद्र भट्ट ने यहां अपर बाजार से थराली मुख्य बाजार तक रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्हें नगर निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को आम जनता के समक्ष रखने को कहा। महेंद्र भट्ट ने भाजपा के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि केन्द्र , राज्य, और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार मिल कर विकास के मार्ग को प्रशस्त कर सकती है।
इस दौरान उनके साथ थराली के विधायक भूपाल टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, चुनाव प्रभारी हरक सिंह नेगी, भजपा के जिला महामंत्री राजेश जोशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, डॉ दर्शन दानु, कविता नेगी,यशपाल सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।