Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस व चौखुटिया पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में लमगड़ा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-1546/2020 धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त विनोद कुमार दुर्गापाल निवासी ग्राम हरपल्ला मोतियापाथर थाना लमगडा जिला अल्मोड़ा को दिनांक- 18.06.2023 की रात्रि में दबिश देकर उसके ग्राम हरपल्ला मोतियापाथर से गिरफ्तार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

लमगड़ा पुलिस टीम

उ0नि0 संजय जोशी, कानि० बिशन सिंह

चौखुटिया पुलिस ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चौखुटिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-164/2020 धारा- 188/269/270/420/ 468/471/34 भादवि से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त गोविंद सिंह बिष्ट उर्फ बबलू पुत्र निवासी ग्राम व पो0 मासी, थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को आज दिनांक- 18.06.2023 को भतरौजखान क्षेत्र से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

चौखुटिया पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, हे0कानि0 प्रदीप रौतेला