Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

युवा आविष्कारक रवि टम्टा को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने किया सम्मानित

Spread the love


अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर अपनी फ्लाइंग कार ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ को लेकर चर्चा में आए युवा आविष्कारक रवि टम्टा को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने रवि के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। रवि टम्टा ने बताया कि उनका मॉडल दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवा, संचार और आपातकालीन सुविधाओं को बेहतर बनाने की सोच पर आधारित है। उनका कहना है कि भविष्य में इस तकनीक का उपयोग पहाड़ के दुर्गम इलाकों में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने रवि टम्टा को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव वित्तीय सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में बैंक की शैल-एनटीडी शाखा के शाखा प्रबंधक तेज किशन ने रवि का बचत खाता भी खोला। बैंक अधिकारियों ने कहा कि नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।