Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

02 खाद्यान्न ढुलान ठेकेदार हुए ब्लैकलिस्टेड

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि मदन सिंह बोरा पुत्र स्व0 श्याम सिंह बोरा, ग्राम फुलाई, पो० गनाई, चौखुटिया, अल्मोड़ा को वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेलशीर्ष हल्द्वानी से जनपद अल्मोड़ा के आन्तरिक गोदाम द्वाराहाट तथा पंकज बोरा पुत्र मदन सिंह बोरा, ग्राम फुलाई, पो० गनाई, चौखुटिया, अल्मोड़ा को वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के आन्तरिक खाद्यान्न गोदामों द्वाराहाट, बग्वालीपोखर, जालली से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों तक खाद्यान्न ढुलान ठेकेदार नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि नियुक्त परिवहन ठेकेदारों द्वारा विभाग के साथ किये गये खाद्यान्न ढुलान अनुबन्ध में जमानत की धनराशि के रूप में लगाई गयी एफडीआर जो कि जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा के नाम बन्धक थी को बिना जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा के अवमुक्त किये धोखाधड़ी से अवमुक्त कराये जाने के फलस्वरूप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इन खाद्यान्न ढुलान ठेकेदारों का नाम 10 वर्ष तक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड में काली सूची में दर्ज की दिया गया है।