Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सात किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही सेलाकुई पुलिस ने सात किलो 25 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे का बाजार मूल्य करीब एक लाख 75 हजार रुपये आंका गया है। सेलाकुई पुलिस ने अभियान के दौरान सोरना नदी पुल के पास से दो आरोपियों को संदिग्ध हालत में घूमते देख उनकी तलाशी ली। तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया। आशीष कुमार, निवासी चंदन पट्टी, थाना गमरिया, जिला मधेपुरा, बिहार हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई और दीपक कुमार निवासी सिंघनीवाला से सात किलो 25 ग्राम गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।