Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा : रोजगार में 49 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

Spread the love


अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा स्थित मॉडल करियर सेंटर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल छह प्रतिष्ठित कंपनियों टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर, हीरो मोटोकॉर्प, लायम ग्रुप, एडीएफसी लाइफ अल्मोड़ा, एसबीआई लाइफ अल्मोड़ा और एक्सेस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस अल्मोड़ा के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 142 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 49 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। आयोजन के दौरान युवाओं को विभिन्न करियर विकल्पों और रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यालय में तैनात यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा ने अभ्यर्थियों को मेले से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की और उनका नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण भी किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गीता बाल्मीकि, प्रशासनिक अधिकारी बीना बिष्ट, कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे और पंकज कुमार कुलकोड़िया का सहयोग उल्लेखनीय रहा।