Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चार धाम यात्रा तैयारियां 15 अप्रैल तक हों पूरी: सीएम

Spread the love


देहरादून। चार धाम यात्रा तैयारियों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी इंतजाम 15 अप्रैल तक पूरे किए जाने के निर्देश दिए। पर्यटन और पुलिस अधिकारियों को जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखने को कहा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो, इसके लिए समय से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यात्रा व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। यात्रा रूट की सड़कों के सुधार के साथ यात्रियों की सुविधा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। चारधाम यात्रा के प्रति सकारात्मक वातावरण बने, इस पर भी ध्यान दिया जाए। पर्यटन और पुलिस के अधिकारी चारधाम यात्रा से जुड़े जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों को अन्तिम रूप दें। कहा कि यात्रा मार्ग से जुड़े कारोबारियों की भावनाओं का भी सम्मान हो, यह भी देखा जाए। इस बार चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष की अपेक्षा और अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आएंगे। इस दृष्टि से व्यवस्थाएं की जानी जरूरी हैं।


तीर्थ पुरोहित बनाए हुए हैं पंजीकरण समाप्त करने का दबाव-
चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत यात्रा को लेकर पंजीकरण व्यवस्था समाप्त किए जाने को दबाव बनाए हुए है। स्थानीय लोगों को पंजीकरण की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग है। इसी के साथ चारों धामों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संख्या सीमित किए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। इन तमाम गतिरोध को लेकर शासन स्तर पर 26 मार्च को समन्वय बैठक होने जा रही है। महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने कहा कि सरकार का फोकस चार धाम यात्रा को बढ़ाने का होना चाहिए। न कि यात्रा को सीमित करने का। महापंचायत अपनी मांग पर अडिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *