Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राहुल की सदस्यता खत्म करने का विरोध

Spread the love


रुड़की।  कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किया जाना लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा अपने अहंकार में तानाशाही चला रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरा बन गया है। कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कहा कि देश कि सरकार गलत दिशा में जा रही है। निरंकुश शासन चलाया जा रहा है। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी तानाशाही चला रही है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का बराबर का अधिकार है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास त्यागी ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डर लगने लगा। इसी कारण भाजपा ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता ही समाप्त कर दी। इसे जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर चौधरी राजवीर सिंह, सुलेमान मलिक, अंकित कुमार, अवनीश कुमार, शमशाद, जयवीर, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।