हल्द्वानी। मंडी के फल व्यापारियों ने अपने आंदोलन को तीन अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। सोमवार को मंडी सचिव की आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है एक अप्रैल से मंडी में सभी काम ऑनलाइन किए जाने हैं। जिसका व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके लिए एसोसिएशन ने आज यानी मंगलवार से मंडी में कारोबार बंद रखने का ऐलान किया था। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि मंडी निदेशक जिले में होने वाले जी 20 सम्मेलन में व्यस्त हैं। इसलिए मांगों पर निर्णय नहीं लिया जा सकता है। सम्मेलन के बाद इस पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर व्यापारियों ने तीन अप्रैल तक अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
मंडी व्यापारियों ने 3 अप्रैल तक स्थगित किया आंदोलन




