Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

धोखाधड़ी से जमीन बेचने पर महिला समेत चार पर मुकदमा

Spread the love


रुडकी।

पुलिस ने रुड़की निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेचने के आरोप में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पवन कुमार ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पांच मार्च 2012 को अकबर, अरसद, इरशाद और निशा निवासी कलियर से भूमि खरीदी थी। इसके एवज में उसने 3.20 लाख नगद और 6.80 लाख रुपये का चेक दिया था। धोखाधड़ी कर जो भूमि दिखाई थी, वह भूमि मौके पर किसी दूसरे व्यक्ति की निकली। इस कारण उस भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। पीड़ित तभी से इन लोगों से अपने पैसे वापस मांग रहा है। इसी बीच कुछ जिम्मेदार लोगों ने भी पैसे वापसी करने को लेकर फैसला कराया था। लेकिन उसके बाद भी इन लोगों ने पैसे वापस नही किए। वह 23 नवंबर 2022 को इन लोगों के पास अपने पैसे मांगने के लिए गया तो इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।