Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Spread the love


रुड़की।  

निजी अस्पताल के पास रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार देहरादून रोडवेज की बस ने बुधवार देररात निजी अस्पताल के पास ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा चालक सुनील कुमार (45) निवासी दरियापुर दयालपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुनील के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजीव रौथान ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस और ई रिक्शा को सुपुर्दगी में दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *