Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हर्ष के साथ मनाया गया फार्मेसी दिवस

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद में फार्मासिस्टों ने हर्ष के साथ फार्मेसी दिवस मनाया गया। सोमवार को फार्मेसी दिवस के अवसर पर जिला एवं महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में फार्मासिस्टों ने फार्मेसी दिवस मनाया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए गए तथा महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में केक काटा गया। दोपहर 2 बजे से फार्मेसी सदन, बेस में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट प्रभारी अधिकारी फार्मेसी धरम पाल, एन.आर आर्या, एम.सी रेवाड़ी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल में फार्मेसी दिवस कार्यक्रम में अशोक पांडे चीफ फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त, आर.एस.भोज, बी. डी. साह, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, डी. एन.जोशी, जे.पी.एस. मनराल, जे.एस. देवड़ी, श्याम लाल आदि उपस्थित थे। गोष्ठी कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष जी.एस कोरंगा, जे.पी.एस मनराल, रजनीश जोशी, कैलाश पपनै, आनंद पाटनी, एम.सी अधिकारी, आर.एस भोज, बी.बी जोशी, जे.एस देवड़ी, डी.पी जोशी, सोनू पाठक, नेहा बिष्ट, सुमन बिष्ट, एन.सी जोशी, पूरन पंवार, श्याल लालू, विनोद धपोला, उमेश पाटनी, भूपाल मेहरा, मनोज पाण्डे, संजय नैलवाल, रजत माहेश्वरी, पंकज टम्टा, दीक्षित टम्टा, भारती पाण्डे, प्रीति ऐरी, शुभम दुर्गापाल सहित जिला चिकित्सालय, बेस अस्पताल, महिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, जेल विभाग, पशुपालन विभाग के साथ-साथ इंटर्न फार्मासिस्ट ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *