Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उपपा ने प्रचार वाहन निरस्तीकरण स्थगित करने को लिखा पत्र

Spread the love


अल्मोड़ा। उपपा ने पार्टी के प्रचार वाहनों पर लगाई रोक को हटाने की मांग की है। जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या ने इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि विगत 08 अप्रैल व 12 अप्रैल को पार्टी की प्रत्याशी व निर्वाचन अभिकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों में प्रचार अभियान में लगे थे जिस कारण वे व्यय रजिस्टर का निरीक्षण नहीं करवा पाए थे। संसाधनों की कमी तथा दूरस्थ क्षेत्रों में रहने के कारण मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत के कारण वह समय पर प्रति उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने पत्र के माध्यम से समय पर रजिस्टर उपलब्ध नहीं करा पाने पर खेद व्यक्त किया और व्यय रजिस्टर जांच कराने के लिए समय की मांग की है और तब तक के लिए प्रचार वाहनों का निरस्तीकरण करने की मांग की है।