Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चमोली की हर्षिता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

1001600623

चमोली(आरएनएस)। एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर चमोली जिले की हर्षिता का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हर्षिता का मंगलवार को गोपेश्वर आने पर भव्य स्वागत किया गया। चमोली जिले की टीम मैनेजर रश्मि नेगी ने बताया पिथौरागढ़ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हर्षिता ने ऊंची कूद में रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को गोपेश्वर पहुंची हर्षिता का खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर संभाग महिला चंद्रकला तिवारी, हरी प्रसाद ममंगाई, मीना तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल और शिक्षा से जुड़े लोग शामिल रहे।