Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भनोली-ध्याड़ी में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भनोली-ध्याड़ी क्षेत्र के डुंगरा में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उसी की है। बैठक को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय को आवश्यक बताते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के प्रति सक्रिय बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के बल पर भाजपा प्रदेश में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी। बैठक में बूथ स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा, प्रभारी गोपाल सिंह बिष्ट, दीवान राम कोहली, जानकी काण्डपाल, माधो सिंह बिष्ट, जगदीश कांडपाल, तारा सिंह मेहरा, इंद्र पालीवाल, दिलीप सिंह सिंगवाल, प्रताप भैसोड़ा, जगत भैसोड़ा, जगत बिष्ट, खीमा नंद पालीवाल, रमा आर्य, हरीश तिवारी, भवान बिष्ट, धन राम, तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।