Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सोमेश्वर भाजपा मंडल की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

Spread the love

सोमेश्वर। भाजपा सोमेश्वर मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी गंगा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष एवं सोमेश्वर मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने की।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे। साथ ही विभिन्न बूथों की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए गंगा बिष्ट ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए।

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्यों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत किया जाना आवश्यक है।

मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा ने कहा कि सोमेश्वर मंडल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथों की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।