Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गुणवत्ता आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में पांच दिवसीय सेवारत प्रवक्ता प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में चमोली जिले के हिंदी एवं इतिहास विषय के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय में कार्यरत प्रवक्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को और पारंगत बनाना है। उन्होंने संख्या आधारित नहीं बल्कि गुणवत्ता आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश में पहली बार इतिहास, हिंदी, जीव विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान विषयों के प्रवक्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण होना है जिसमें तीन दिन सामान्य शैक्षिक विषयों पर चर्चा होगी और दो दिन प्रशिक्षण विषय आधारित होगा। कार्यक्रम के समन्वयक प्रदीप नौटियाल ने बताया कि प्रथम चरण में 6 से 10 दिसंबर तक हिंदी विषय एवं इतिहास विषय के समस्त प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण में राजनीति विज्ञान एवं जीव विज्ञान के समस्त प्रवक्ता 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के तौर पर डॉ. कमलेश मिश्र, मनवर रावत, संतोष कांडपाल, राकेश आर्य, देवेंद्र रावत, शिशुपाल डोडीयाल प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर बच्चन जितेला, राजेंद्र मैखुरी, डॉ. गजपाल राज, गोपाल कपरूवाण, मनोज धपवाल और देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।