Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गन्ना किसानों के लिए 708.31 लाख छठी किश्त जारी

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)।  डोईवाला शुगर मिल प्रशासन ने विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 के लिए 15 से 21 जनवरी तक किसानों की गन्ना आपूर्ति की भुगतान की छठीं किस्त जारी कर दी है। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति डोईवाला को 250.22 लाख रुपये, देहरादून समिति को 230.19 लाख रुपये, ज्वालापुर समिति को 60.79 लाख रुपये, रुड़की समिति को 135.12 लाख रुपये, दि पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति को 13.88 लाख रूपये, दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पांवटा को 4.83 लाख रुपये और लक्सर समिति को 13.28 लाख रुपये जारी किए गए हैं। मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि इस भुगतान से 14 जनवरी तक मिल आपूर्ति के गन्ने की एवज में 4,026.60 लाख रुपये भुगतान समितियों के माध्यम से किसानों को किया जा चुका है। मिल प्रशासन ने वर्तमान पेराई सत्र में अभी तक गन्ना मूल्य मद में 47 करोड़ 35 लाख रुपये का भुगतान किया है। जबकि, पिछले पेराई सत्र में इस समय अंतराल में 45 करोड़ 48 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।