Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर खेली होली

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी में होली पर रंग-गुलाल खूब उड़ा। बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी होली मनाने मसूरी पहुंचे थे। माल रोड पर होली खेलने का नजारा देखते ही बन रहा था। यहां हर गली मुहल्ले में होलियारों की टीम ने लोगों के साथ होली खेली। महिलाओं की टीम ने भी घर-घर जाकर होली खेली और लोक गीतों पर नृत्य किया। मसूरी घूमने आये पर्यटकों और विदेशी मेहमानों ने भी जमकर होली खेली। एक दूसरों के गुलाल लगाया। पर्यटकों ने होटलों के प्रांगण और मालरोड पर होली खेली और दिन तक गानों पर नाचते नजर आए। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर होली का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि यहां पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी रखा गया। मटकी फोड़ने के लिए अलग-अलग मोहल्ले से होल्यिारों की टीम यहां पहुंची थी। मटकी फोड़ने वाली टीम को नगद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोडा, जोगेंद्र कुकरेजा, सोनल अग्रवाल, राजेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।