Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

होली मनाने आए युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत

विकासनगर(आरएनएस)।  देहरादून से अपने दोस्तों के साथ होली मनाने आए युवक नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। साथियों ने उसे नदी से बाहर निकालकर लेहमन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि अनमोल पुत्र अरविंद निवासी रिस्पना पुल देहरादून अपने पांच दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए कटापत्थर विकासनगर आया था। वह मूलरूप से यूपी के औरय्या जिले के काकोर गांव का रहने वाला था। वह एक शराब की दुकान में बतौर सेल्समैन का काम करता था। बताया कि होली खेलने के बाद सभी नहाने के लिए यमुना नदी किनारे चले गए। थोड़ी देर बाद नहाते वक्त अनमोल यमुना नदी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकालकर तत्काल लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।