Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एक साल तक राज्य के हर स्कूल, दफ्तर में गाया जाएगा वंदे मातरम गीत

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने साल भर भव्य समारोह आयोजित होंगे। स्कूल, कालेज, निकायों समेत सभी विभागों में नियमित रूप से चरणबद्ध तरीके से वंदे मातरम से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से विधिवत आदेश बुधवार को जारी किए गए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी प्रमुख सचिवों, जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। सभी से राष्ट्रगीत से जुड़े अभियान को सफल बनाने को सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा गया। सात नवंबर 2025 से शुरू होने वाले आयोजन सात नवंबर 2026 तक संचालित होंगे। शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों में विशेष आयोजन को कार्यक्रम की रूपरेखा में छात्र-छात्राओं से लेकर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों तक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। राज्य के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल और संस्कृत कॉलेजों में सम्बन्धित कुलपति, अध्यापकों और छात्र-छात्राओं द्वारा ‘वंदे मातरम’ गीत का गायन किया जाएगा। ‘वंदे मातरम’ पर आधारित क्विज, चित्रकला, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के तहत नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकारी बैठकों, कार्यक्रमों की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ गीत से होगी। राज्य स्थापना सप्ताह के कार्यक्रम की थीम भी ‘वंदे मातरम’ रहेगी।