Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागरूकता अभियान में नशे से दूर रहने के लिए छात्रों को किया प्रेरित

Spread the love


अल्मोड़ा। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से सचेत करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना, कोतवाली और एएनटीएफ प्रभारियों को विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज में जागरूकता पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोरा ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध, मानव तस्करी, गौरा शक्ति एप, महिला और बाल अपराध, वर्तमान कानून, यातायात नियमों और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों—डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपदा हेल्पलाइन 1070—के बारे में भी छात्रों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *