Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राशन कार्ड की ई-केवाईसी में आ रही दिक्कतों पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

Spread the love


अल्मोड़ा। राशन कार्डों की ई-केवाईसी को लेकर शहर में आम जनता पिछले कई दिनों से परेशान है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा केवाईसी न किए जाने की शिकायतें बढ़ने पर शनिवार को नगर निगम के पार्षदों का एक शिष्टमंडल जिला आपूर्ति अधिकारी से मिला और समस्या से अवगत कराया। पार्षदों ने बताया कि कई सस्ता गल्ला विक्रेता ई-केवाईसी करने में अनिच्छा दिखा रहे हैं, जिसके कारण लोगों में राशन कार्ड निरस्त होने की आशंका बढ़ गई है। पार्षद अमित शाह ने डीएसओ को बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है और तत्काल सुधार की जरूरत है। रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने सुझाव दिया कि विभाग को अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी चाहिए, ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। डीएसओ ने आश्वासन दिया कि राज्य की किसी भी सस्ता गल्ला दुकान में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। पार्षदों ने कहा कि सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि ई-केवाईसी न होने पर भी किसी का राशन बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे डीएसओ के संपर्क में रहेंगे और नगर के विभिन्न वार्डों में केवाईसी कैंप आयोजित कराने का प्रयास करेंगे। डीएसओ से वार्ता करने वालों में पार्षद अर्जुन बिष्ट, अंजू बिष्ट, राहुल जोशी, विजय भट्ट, प्रधान विनोद जोशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *