Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पांच मकान मालिकों पर कार्रवाई

Spread the love


अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे किरायेदार और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के तहत धारानौला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना पुलिस सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को रहने देने पर पांच मकान मालिकों पर कुल 50 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि बिना सत्यापन रह रहे 20 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी वालों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह पाया गया कि कई मकान मालिक बिना किसी पुलिस सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को अपने मकानों में किराए पर रखे हुए थे। नियमों के उल्लंघन पर पांच मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपये के चालान किए गए। वहीं पुलिस ने 20 बाहरी व्यक्तियों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के मकान मालिकों, ठेकेदारों और व्यापारियों को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान या कमरे में रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य है। चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराए पर पाते ही संबंधित मकान मालिक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *