Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डायट अल्मोड़ा में दो दिवसीय बालिका पंचायत का समापन

Spread the love


अल्मोड़ा। डायट अल्मोड़ा में आयोजित दो दिवसीय बालिका पंचायत का समापन समारोह संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। डायट अल्मोड़ा की प्रवक्ता और बालिका पंचायत की समन्वयक डॉ. दीपा जलाल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। लोकगीत प्रतियोगिता में स्याल्दे विकासखंड की टीम ने प्रथम, भिकियासैंण ने द्वितीय और हवालबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य नाटिका में स्याल्दे की टीम प्रथम, लमगड़ा द्वितीय और हवालबाग तृतीय स्थान पर रही। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में हवालबाग के राहुल और आयुष ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भैसियाछाना को द्वितीय और लमगड़ा को तृतीय स्थान मिला। ऐपण प्रतियोगिता में लमगड़ा की भावना ने प्रथम, हवालबाग की योगिता ने द्वितीय और भैसियाछाना की दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में भिकियासैंण की वर्षा प्रथम, लमगड़ा की कल्पना द्वितीय और स्याल्दे की अमीफा तृतीय स्थान पर रहीं। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में लमगड़ा की क्रिस्टीना ने प्रथम, भिकियासैंण की तनु ने द्वितीय तथा भैसियाछाना और हवालबाग की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भिकियासैंण की खुशी प्रथम, हवालबाग की सौम्या द्वितीय और लमगड़ा की करीना तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्या कर्नाटक ने किया। इस अवसर पर डायट अल्मोड़ा से डॉ. पीसी पंत, डॉ. बी. पांडे, एस. भंडारी, किरण भाकुनी, मनीषा भट्ट, ज्योति पांडे, सरिता कुलियाल, डॉ. सतीश भट्ट सहित अन्य मार्गदर्शन शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *