Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस के 21 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस के जिले के 21 हेड कांस्टेबल पदोन्नति पाकर अपर उपनिरीक्षक बने। पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने अपर पुलिस अधीक्षक गोपाल दत्त जोशी और पेशकार उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता की उपस्थिति में पदोन्नत कार्मिकों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। एसएसपी ने पदोन्नत हुए अधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति पाने वालों में आनन्द सिंह राणा, प्रताप सिंह, कैलाश चन्द्र, फिरोज खान, सुरेश चन्द्र आर्या, मुजम्मिल हुसैन, चन्द्र प्रकाश, जगदीश सिंह बोहरा और महेन्द्र सिंह अधिकारी शामिल हैं। सभी को नॉन गजेटेड पुलिस सेवा संवर्ग में अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग में इसे मनोबल बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।