Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए

Spread the love


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित स्टाफ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद की राजस्व वसूली, वादों का निस्तारण समेत अनेक प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न लंबित राजस्व एवं अन्य वादों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादों का शीघ्र निस्तारण आमजन को समय पर न्याय दिलाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ बनाता है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के सत्यापन एवं पंजीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाने एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते समय में घटित आपदाओं से प्रभावित लोगों को नियमानुसार शत प्रतिशत मुवावजा वितरण की कार्यवाही कर ली जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित गाइडलाइन का सभी अधिकारी विस्तार से अध्ययन करें तथा आपदा से प्रभावित जनोपयोगी परिसंपत्तियों के नियमानुसार आगणन बनाकर प्रस्तुत किए जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के पश्चात होने वाली मजिस्ट्रियल जांचों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारी अपनी अपनी भूमिकाओं का शत प्रतिशत निर्वहन करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज समेत अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे साथ ही अन्य संबंधित भी उपस्थित रहे।