Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 96 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार पुलिस टीम के साथ भेंटा–बर्शिला मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिलीप सिंह राणा, उम्र 40 वर्ष, पुत्र दीवान सिंह राणा, निवासी ग्राम तीताकोट, कोतवाली सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली सोमेश्वर में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।