Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्याला में बहुउद्देशीय शिविर में आयुष विभाग के स्टॉल में उमड़ी भीड़

Spread the love


अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत क्याला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेदिक एवं आयुष सेवाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग की ओर से किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी देना और रोगियों को उपचार उपलब्ध कराना रहा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा मोहम्मद शाहिद के निर्देशन और उपस्थिति में चिकित्सा अधिकारी हृषिकेश तिवारी, फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी तारा सिंह ने शिविर में सेवाएं दीं। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ, घरेलू किचन में उपलब्ध औषधियों के उपयोग, योग और दिनचर्या के महत्व तथा पैथोलॉजी सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां लीफलेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई गईं। शिविर में पहुंचे लोगों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया और उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। आयोजन से क्षेत्रवासियों को अपने गांव में ही आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हुईं, जिससे लोगों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिली। शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *