Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रामकृष्ण कुटीर ने 250 जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की

Spread the love

अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा मंगलवार को जरूरतमंदों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 250 लाभार्थियों को सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के संयोजन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, रामकृष्ण धाम के अध्यक्ष चिदानंद स्वामी तथा स्वामी विवेकानन्द–महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने राहत सामग्री वितरित की।

कुटीर द्वारा हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में इस वर्ष 250 लोगों को 40 राशन किट, 230 कंबल, 152 साड़ियां और 40 हुड प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कुटीर के अर्पण महाराज, भंडारी महाराज, राजू महाराज, अमन कुमार और अध्ययन केंद्र के सह संयोजक ललित जोशी सहित कुटीर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।