Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विद्यालय शिक्षा में सुधार को लेकर मंडलीय अपर निदेशक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

1001600623

अल्मोड़ा। मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल शिव प्रसाद सेमवाल ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों की बैठक में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शासन से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में निपटाए जाएं और किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। अपर निदेशक ने सभी पटलों पर सूचनाओं के समयबद्ध संकलन पर जोर देते हुए कहा कि कार्यालयी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और छात्रों के सीखने के वातावरण को बेहतर बनाया जाए। निरीक्षण के क्रम में अपर निदेशक ने राजकीय इंटर कॉलेज का भ्रमण कर शिक्षकों की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानाचार्या से विद्यालय प्रशासन और शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सतर्क और सक्रिय रहने को कहा। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, वित्त अधिकारी जगत सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जगत रौतेला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहित पांडे, भुवनचंद जोशी, जगदीश सोनल, ताजिम हुसैन, दिनेश चंद्र, पंकज जोशी, पान सिंह मेर, राजेंद्र वर्मा, प्रदीप बिष्ट और नीरज जोशी उपस्थित रहे।