Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पटोड़ी गांव में गुलदार के हमले से युवक घायल, वन विभाग ने शुरू की गश्त और निगरानी

Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत वन क्षेत्र में मंगलवार को गुलदार के हमले में पटोड़ी गांव का निवासी नवीन चंद्र घायल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत वन क्षेत्र ने बताया कि घटना सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब गुलदार ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर पंजों के गहरे घाव आए हैं। दूरभाष पर सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंची और घायल व्यक्ति के परिजनों से मिलकर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति ने घटना से जुड़े पूरे विवरण वन विभाग को उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत के निर्देश पर गुलदार की सक्रियता वाले क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभाग की क्यूआरटी टीम और बिल्लेख अनुभाग के कर्मचारी नियमित गश्त कर रहे हैं, साथ ही कैमरा ट्रैप और ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।