Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, गजेंद्र सिंह मेहता अध्यक्ष चुने गए

1001600623

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हो गया। मुख्य संयोजक पंकज लटवाल ने बताया कि एसोसिएशन में कुल 305 मतदाता हैं, जिनमें से 278 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह मेहता और कविंदर पंत के बीच सीधा मुकाबला रहा, जिसमें गजेंद्र सिंह मेहता 198 मत पाकर विजयी रहे। कविंदर पंत को 71 मत मिले, जबकि चार मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन लटवाल और हरीश लोहनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें कुंदन लटवाल 148 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि हरीश लोहनी को 118 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर विनोद फुलारा, महिला उपाध्यक्ष पद पर विभा पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर रमा शंकर नैनलवाल, उपसचिव पद पर चंदन बगड़वाल तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर भोला शंकर जोशी निर्विरोध चुनकर आए। संप्रेक्षक पद पर नवल किशोर जोशी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शंकर कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील कुमार, विक्रांत रामचंद्र बख्तावर, विवेक तिवारी, अमित बिष्ट और नारायण सिंह जीना निर्विरोध घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य संयोजक पंकज लटवाल के साथ समिति के सदस्य अनीता चौधरी, मनोहर भट्ट, एजाज अंसारी, रोहित कार्की और देवाशीष नेगी उपस्थित रहे।