Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने लाट, चौमू और कलसीमा क्षेत्र का किया भ्रमण

Spread the love

अल्मोड़ा। दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लाट, चौमू और आसपास के गांव पहुंचे गोविंद सिंह पिलख्वाल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। ग्रामीण मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्राम सभा लाट, देवली, चौमू और कलसीमा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ हुई बैठकों में क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने लोधिया-चौमू-कलसीमा मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, सरपंच अशोक सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री भानु अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल अधिकारी, हिमांशु अधिकारी, दीपक बिष्ट, शंकर सिंह लटवाल, ललित लटवाल, बिशन सिंह लटवाल, पान सिंह कनवाल, सूरज बिष्ट, जीवन मलवाल, अधिवक्ता कृष्ण सिंह बहादुर, अधिवक्ता दीवान सिंह लटवाल और पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह लटवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।