Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लमगड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर लमगड़ा पुलिस ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों, नशा उन्मूलन और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। रविवार को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तेज गति और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा शराब पीकर वाहन संचालन से बचने की अपील की गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने युवाओं और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को जागरूक करते हुए डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की।