Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मानसखंड विज्ञान केंद्र में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love


अल्मोड़ा। हरेला पर्व के अवसर पर बुधवार को मानसखंड विज्ञान केंद्र में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वसुंधरा फाउंडेशन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, महिला हाट अल्मोड़ा के स्वयंसेवियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के सामूहिक रोपण से हुई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने विज्ञान केंद्र में उपलब्ध वैज्ञानिक एवं शैक्षिक सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रमोद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। वसुंधरा फाउंडेशन के डॉ. रवीन्द्र जोशी ने हरेला पर्व की परंपराओं, वृक्षारोपण के महत्व तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विस्तार से विचार रखे। महिला हाट की गीता पांडे ने चितई गांव की सामूहिक प्रयासों से जल संरक्षण और पौधों की सुरक्षा की प्रेरणादायक कहानी साझा की। मानसखंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. रिजवाना सिद्दीकी ने प्रत्येक व्यक्ति से जीवन में कम से कम 12 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजया ढौंडियाल ने की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, एसएसजे विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, स्वयंसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *