अल्मोड़ा। जिले में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को विकासखंड भैसियाछाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनियान (दशौं), 28 जुलाई को विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज तड़ागताल, 31 जुलाई को विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला, एक अगस्त को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत (चिंतोली) तथा तीन अगस्त को विकासखंड ताड़ीखेत के जीआईसी कुनेलाखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर समस्याओं का समाधान और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय शिविरों की तिथियों में बदलाव





