Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ट्रक मालिकों की परेशानियों को लेकर परिवहन मंत्री को ‘मां नंदा ट्रक ओनर्स यूनियन’ ने दिया ज्ञापन

Spread the love

अल्मोड़ा।08-04-22

उत्तराखंड कैबिनेट में परिवहन मंत्री चंदन राम दास के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर आज मां नंदा ट्रक ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष व यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ व शाल से स्वागत किया। उसके पश्चात उन्हें ज्ञापन देकर ट्रक मालिकों और चालकों की परेशानियों से अवगत कराया और अति शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने का आग्रह किया। उन्हें अवगत कराया गया कि काठगोदाम-क्वारब मार्ग की दुर्दशा के कारण ट्रक मालिकों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है एवं पहाड़ों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुवे सीट बेल्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने का एवं जगह जगह पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाही को रोकने का आग्रह भी किया गया। ज्ञापन देने में मां नंदा ट्रक ऑनर्स यूनियन के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, महासचिव आनंद रावत, संरक्षक धन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उपसचिव रवि जोशी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह जलाल आदि लोग उपस्थित थे।