Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

करन मेहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तो यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस की बागडोर पूरी तरह से कुमाऊं मंडल को सौंप दी है। कांग्रेस हाईकमान की इस निर्णय से गढ़वाल की उपेक्षा की चर्चा अब कांग्रेस में शुरू हो गई है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में मिली पराजय से कोई सबक नहीं लिया। कांग्रेस के इस निर्णय से गढ़वाल और कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बैलेंस नजर नहीं आ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया है। रानीखेत से चुनाव हार चुके करन अब प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं भुवन कापड़ी को उप नेता विधानसभा बनाया जा रहा है। यह घोषणा औपचारिक रूप से हो चुकी है।