Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

2027 का आखिरी मौका : हरीश रावत

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा अब उनके पास 2027 का आखिरी मौका है। इसके लिए नए पदाधिकारियों को कहा कि अगर अभी से 40 सीटों को जीतने के लिए संकल्प नहीं लिया गया, तो यह मुश्किल होगा। आज से 2027 की तैयारी शुरू कर दी जाए। वहीं, हरदा ने विधायकों की नाराजगी पर कहा कि इसके लिए भी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा गया है। हर कार्यकर्ता की बात सुनकर गढ़वाल क्षेत्र को भी एक प्रमुख पदों पर सुशोभित किया जाए। साथ ही कहा की किसी की नाराजगी नहीं है। इस दौरान उन्होंने हरीश धामी को लेकर कहा कि वह कांग्रेस के सबसे मेहनती सिपाही हैं। थोड़ा जोर से और जोश से कहते हैं, सब ठीक हो जाएगा। वहीं देवेंद्र यादव ने कहा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने निर्णय लिया है। वह सबके स्वागत योग्य है और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। साथ ही जो भी नाराजगी की बात है, उसको हाईकमान के पास रखा गया था। हाईकमान के निर्देश के बाद ही सभी निर्णय लिए गए हैं।